हिमाचल: सज धज कर बारात जाने को निकले थे दो युवक, स्किड हुई बाइक - एक की गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सज धज कर बारात जाने को निकले थे दो युवक, स्किड हुई बाइक - एक की गई जान


 कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में शादी की बारात में जा रहे दो युवकों की बाइक अचानक से स्किड होने के चलते एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। हादसा प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित बाथू पुल के समीप पड़ते ढुंढनी के बाग का है। 

यह भी पढेंः Hpbose 10वीं फर्स्ट टर्म का रिजल्ट आउट, यहां से चेक करें अपने परिणाम, डायरेक्ट लिंक

अचानक स्किड हुई बाइक

मृतक युवक की पहचान शुभम निवासी समेला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक समेला गांव के दो युवक आज सुबह बाइक पर सवार होकर बारात में जा रहे थे। इस बीच जब वे ढुंढनी के बाग के समीप पहुंचे तो अचानक शुभम की बाइक स्किड हो गई। इस वजह से वे सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार युवक का सिर सड़क किनारे पड़े पत्थर से जा टकराया। 

पीछे से आ रही बाइक शुभम पर चढ़ी

इस दौरान पीछे से आ रहा युवक भी अपनी बाइक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और उसकी बाइक शुभम पर चढ़ गई। इस हादसे में घायल दोनों युवकों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज व टांडा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने सुभम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा युवक टांडा अस्पताल में उपचाराधीन है। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: यात्रियों से भरी बस से जा भिड़ी सब्जी मंडी से लौट रही टेंपो, गंभीर हाल में टांडा रेफर

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही ह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ