शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपका रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है। आपको व्यवसायिक हानि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्या न करें- आज के दिन नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आप व्यवसायिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। क्या न करें-आज भाग्य पर भरोसा ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक रहेगी। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। क्या न करें-आज के दिन मानसिक दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन कलह की शुरुआत ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका मन अवसादित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks