शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होती हैं। इनके शत्रु भी होते हैं। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इन महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। नव प्रेम का आगमन होगा। आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। क्या न करें-आज मां के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपको अपने भाइयों-मित्रों का साथ मिलेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। क्या न करें-आज सरकारी तंत्र से ना उलझें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपके धन का आवक बढ़ेगा। शब्द साधक बने रहेंगे और वाणी के प्रयोग से सारे काम अपने पक्ष में करवा लेंगे। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप समाज में सराहे जाएंगे। आपका आर्थिक कद बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य एवं प्रेम अच्छा रहेगा। व्यापार की स्थिति उत्तम है। क्या न करें- आज के दिन यात्रा में लापरवाही ना करें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता होगी। संतान से थोड़ी दूरी रहेगी, परन्तु प्रेम एवं व्यापार अच्छा है। क्या न करें-आज के दिन नए कार्य की शुरुआत ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks