शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
तुला राशि- कारोबार की स्थिति बेहतर रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा के योग बन रहे है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने के योग हैं।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन बातचीत में सचेत रहें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार का प्रस्ताव मिलेगा। रहन-सहन थोड़ा अव्यवस्थित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।
मकर राशि- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विवादों से बचने का प्रयास करें।
कुंभ राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा के लिए जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मीन राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ रहेगा। खर्चों में कमी आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में बढ़ोतरी के योग हैं। मानसिक शांति रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks