शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोगों में किसी भी तरह का कोई अंर्तद्वंद नहीं होता है। ऐसे लोग सरकारी तंत्र पर ज्यादा होते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके लिए शुभकारी माह होंगे।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आप सबके आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आप समाज में सराहे जाएंगे। आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। शुभता बनी रहेगी। क्या न करें- आज खर्च की अधिकता ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। क्या न करें- आज किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपकी आय के नवीन श्रोत बनेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज प्रेम में कलह ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिलने की सम्भावना है। आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज अपने क्रोध में नियंत्रण ना खोएं।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपको अपने जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। आपको संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें ।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks