राशिफल 10 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 10 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।


अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोगों में किसी भी तरह का कोई अंर्तद्वंद नहीं होता है। ऐसे लोग सरकारी तंत्र पर ज्यादा होते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके लिए शुभकारी माह होंगे।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन मां के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन भावुकता में कोई निर्णय ना लें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम में कलह हो सकता है। क्या न करें- आज अपनी जुबान को अनियंत्रित ना होने दें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आपको प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। क्या न करें- आज अपने संतान के प्रति लापरवाही ना बरतें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपके द्वारा किया गया पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का निवेश ना करें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपके धन का आवक बढ़ेगा। आपको प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता हो जाएगी। क्या न करें- आज बुजुर्गों के साथ कलह ना करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ