शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं. आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं. इस साल आपके लिए दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मुख रोग का शिकार हो सकते हैं. आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. व्यवसाय अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज के दिन पूंजी का निवेश ना करें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. आपका व्यापार अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज मानसिक दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा. अज्ञात भय सताएगा. नेत्र पीड़ा व सिर दर्द के शिकार हो सकते हैं. आपका प्रेम एवं व्यवसाय ठीक रहेगा. क्या न करें- आज खर्च की अधिकता ना करें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है. आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे. आपका व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें-आज गलत श्रोत से पैसे कमाने की कोशिश ना करें.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें-आज के दिन कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ना उलझें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आपको प्रेम एवं व्यापार का पूरा- पूरा साथ मिलेगा. आपके निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा. क्या न करें- आज मान सम्मान से समझौता ना करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks