राशिफल 11 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 11 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं. आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं. इस साल आपके लिए दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा.

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा. प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें.

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. संतान एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ विवाद ना बढ़ने दें.

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. आपकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी. प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा. आपका स्वास्थ्य मध्यम है. क्या न करें- आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें.

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपका मन अवसादित रहेगा. संतान की सेहत पर ध्यान दें. आपका स्वास्थ्य एवं प्रेम मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें- आज किसी भी महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर ना करें.

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा. मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. आपका व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें- आज भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी ना करें.

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. नाक-कान और गले की परेशानी हो सकती है. व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है. क्या न करें- आज के दिन कुटुम्बों से ना उलझें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ