राशिफल 12 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 12 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं। आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं। आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं। आपके लिए इस साल दिसंबर का महीना बेहद खास होगा।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। क्या न करें-आज किसी भी प्रकार का शारीरिक व आर्थिक जोखिम ना लें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्या न करें- आज नए व्यापार की शुरुआत ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, लेकिन प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आप अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में कलह की सम्भावना है। आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप घरेलू बातों को शांत मन से सुलझाएं। जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज भूमि भवन वाहन की खरीदारी ना करें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपका अपनों के साथ के कारण व्यापार आगे बढ़ेगा, लेकिन कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। संतान एवं प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ