राशिफल 13 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 13 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आज परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। झुंझलाहट में आपको कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचने की जरूरत है। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, अधिक काम के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : कोई पारिवारिक समस्या आपकी सूझबूझ से खत्म होने से शांति पूर्ण माहौल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह भी आप पर बना रहेगा। लव लाइफ में अचानक से सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। आध्यात्मिक बातों में आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। अनजान जातकों के ऊपर जल्दी से विश्वास मत कीजिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : किसी नई जगह निवेश से बचे। दाम्पत्य जीवन में विवाद की आशंका है, इसलिए सचेत रहें। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी आमदनी और घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा।  करियर के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। किसी सदस्य के बेरुखी भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कपड़ों के आयातकों के लिए लाभकारी समय रह सकता है। आपको किसी खास व्यक्ति के साथ टाइम गुजारने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है। अपनी इच्छा शक्ति का पूरा इस्तेमाल करके अपनी एकाग्रता को बनाए रखने की कोशिश करें। हर एक काम में चुनौती महसूस होती रहेगी, लेकिन इन्हीं चुनौतियों का सामना करके आपका विश्वास भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान के व्यवहार तथा संगति का भी ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : आज के दिन आप वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित न रहें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खर्चों में कटौती करना जरूरी है। किसी दोस्त का ईर्ष्यालु स्वभाव आपके गुस्से की वजह बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज ऑफिस का कुछ अधिक काम करना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ