शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : अनजान व्यक्ति से मेल-मुलाकात करते समय थोड़ा सावधान रहें, जल्दी ही अपने बारे में किसी को विशेष जानकारी ना दें। फिजूल खर्ची ना ही करें तो बेहतर होगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता लेंगे। बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। किसी के साथ पैसो की लेन-देन में सावधानी बरतें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : आप अपना हर काम समय पर पूरा करेंगे। धन कमाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन रहेगा। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। आपकी किसी भी मुश्किल स्थिति में परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने कैरियर अध्ययन के साथ समझौता ना करें। किसी एक गलती के कारण कोई प्रोजेक्ट आपके हाथों से निकल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : आप किसी बेकार की बात को लेकर पूरे दिन भागते रहेंगे। आज आपका व्यवहार की वजह से परेशानी हो सकती है। किसी भी विवाद में ना उलझें, सावधान रहें। स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर धन की बर्बादी हो सकती है। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। बीमा क्षेत्र के कार्मिकों के लिए नौकरी में अनुकूलता रह सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। जितनी क्षमता है, उसके अनुसार ही काम हाथ में लें। काम की अधिकता की वजह से आपको समाधान नहीं मिलेगा। गैर जिम्मेदारी बचें। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks