शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। वह हर काम सोच समझकर करते हैं, उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर होती है। ऐसे लोग चीजों को आसानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपको व्यवसायिक लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके शारीरिक व मानसिक स्थिति का उत्थान होगा। क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का निवेश ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। धनागमन होगा। क्या न करें- आज मानसिक चंचलता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता हो जाएगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। क्या न करें-आज व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम में कलह हो सकता है। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज अपने क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। आपका व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा साथ ही प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी प्रकार की कोई नई खरीदारी ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपकी व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks