राशिफल 14 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 14 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। वह हर काम सोच समझकर करते हैं, उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर होती है। ऐसे लोग चीजों को आसानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके जीवन में नव प्रेम का आगमन हो सकता है। आपका व्यापार ठीक रहेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। क्या न करें- आज कोई शारीरिक व आर्थिक जोखिम ना लें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में चंचलता ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति ठीक है। क्या न करें-आज के दिन कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपके स्वास्थ्य, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार हो रहा है। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह ना करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ