राशिफल 15 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 15 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं। उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।

मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपके द्वारा किया गया पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा। क्या न करें- आज किसी तरह का निवेश ना करें।

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा। आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें-मानसिक चंचलता को खुद पर हावी न होने दें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता हो जाएगी। आपके प्रेम एवं व्यापार स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज खर्च की अधिकता ना करें।

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपका मन व्याकुल रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार है, लेकिन आप कमजोरी महसूस करेंगे। आपका व्यापार ठीक रहेगा। आपका ज्ञानार्जन होता रहेगा। क्या न करें-आज अपने क्रोध में नियंत्रण में रखें।

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके लिए व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की संभावना है। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। क्या न करें- आज आपसी संबंध में संयम ना खोएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ