राशिफल 15 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 15 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं। उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। यात्रा से लाभ मिल सकता है। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपको अपने प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। क्या न करें-आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा और प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज सरकारी तंत्र से ना उलझें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप अपने संतान की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में कलह हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन रहेगा। क्या न करें- आज के दिन भावुकता में बहकर कोई निर्णय ना लें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपकी भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का निवेश ना करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ