शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होती है। अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है। नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपके प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। संतान एवं व्यवसाय का साथ मिलेगा। आपको सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन अशिष्ट भाषा का प्रयोग ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा। भाग्य आपका साथ देगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करते जाएंगे। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम में कलह सम्भव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमक रहे हैं। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता हो जाएगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्या न करें- आज अपने क्रोध को बेकाबू ना होंने दें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। आपका प्रेम एवं व्यापार काफी अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज व्यवसाय में कोई जोखिम ना लें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपको मनवांछित फल मिलेगा। प्रेम में नयापन आएगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। क्या न करें- आज मान सम्मान से समझौता ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks