शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होती है। अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है। नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय एवं प्रेम का साथ मिलेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है। क्या न करें- आज के दिन पुराने सम्बंधों की अनदेखी ना करें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन भाग्य आपके साथ है। आपको अपने प्रेम का पूरा साथ मिलेगा। संतान एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें-आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। गुढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। क्या न करें- आज जल्दबाजी में व्यवसायिक साझेदार ना बनाएं।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपको गुढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आपके जीवन में नव प्रेम का आगमन होगा। आपके व्यापार एवं स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज मानसिक चंचलता ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks