राशिफल 17 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 17 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग भाग्यवान होते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव भी जल्दी-जल्दी होते हैं। आपके लिए जनवरी, फरवरी और मार्च माह की स्थिति इस साल अच्छी रहेगी।

मेष राशि -  (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें-आज गृह कलह की शुरूआत ना करें।

वृष राशि -  (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। क्या न करें- आज के दिन नए सम्बन्धों की शुरुआत ना करें।

मिथुन राशि -  (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। आपकी व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। क्या न करें- आज आप अपनी जुबान अनियंत्रित ना होने दें।

कर्क राशि -  (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शुभता बनी रहेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज मानसिक चंचलता ना करें।

सिंह राशि -  (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपका मन अकारण ही परेशान रहेगा। आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने मान सम्मान से समझौता ना करें।

कन्या राशि -  (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज कोई व्यापारिक जोखिम ना लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ