शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग भाग्यवान होते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव भी जल्दी-जल्दी होते हैं। आपके लिए जनवरी, फरवरी और मार्च माह की स्थिति इस साल अच्छी रहेगी।
तुला राशि - (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज लगी चोट को हल्के में ना लें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आप विपरीत परिस्थितियों से उबरते जा रहे हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्या न करें- आज संतान की सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपके शत्रु परास्त होंगे। शुभता बनी रहेगी। प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी सम्भव है। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन आप अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। आपका रौब व रूआब बना रहेगा। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें और मेहनत करते रहें। क्या न करें- आज अपने भाग्य पर ज्यादा भरोसा ना करें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन प्रेम में कलह हो सकता है। अपने संतान की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks