शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अदभुत होती है. अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है. नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है. दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आप भावुक बने रहेंगे. आप अपने संतान की सेहत पर ध्यान दें. आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी. आपके धन का आवक बढ़ेगा. क्या न करें- आज कलह की शुरुआत ना करें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज किसी तरह का निवेश ना करें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. धनागमन होता रहेगा. आपके प्रेम एवं स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी. क्या न करें- आज गृह कलह की शुरुआत न करें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपको अपने उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा. धनागमन होता रहेगा. आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. क्या न करें- आज अपनी जुबान अनियंत्रित ना होने दें.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपके जीवन में शुभता बनी रहेगी. आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. धनागमन होगा. क्या न करें- आज अत्यधिक सोच का शिकार ना बनें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा. अज्ञात भय सताएगा. आपको अपने प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks