राशिफल 18 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 18 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला :
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अदभुत होती है. अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है. नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है. दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा.

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी. यात्रा से लाभ होगा. आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. व्यापार का साथ मिलेगा. क्या न करें-आज सम्बन्धों की अनदेखी ना करें.

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा. नौकरी चाकरी में उन्नति करेंगे. आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें.

धनु राशि - (Sagittarius)-(ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. सरकारी तंत्र से लाभ होगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी. क्या न करें-आज यात्रा ना करें.

मकर राशि - (Capricorn)-(भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. आपका व्यापार ठीक चल रहा है. क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का जोखिम ना लें.

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी. क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें.

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. आपका स्वास्थ्य एवं प्रेम मध्यम रहेगा. व्यापार का मिलेगा. क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ