राशिफल 19 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 19 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला : 
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं. आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं. आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं. आपके लिए इस साल दिसंबर का महीना बेहद खास होगा.

मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज का दिन विद्यार्थियों एवं लेखकों के लिए अच्छा रहेगा. प्रेम में कलह हो सकती है. आप अपने संतान की सेहत पर ध्यान दें. क्या न करें- आज के दिन गलत भाषा का प्रयोग ना करें.

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते है. आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी. आपके लिए भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है. क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें.

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आप द्वारा पहले किया गया पराक्रम रंग लाएगा. आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपके प्रेम की स्थिति मध्यम है. क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें.

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन धनागमन होता रहेगा. आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. क्या न करें- आज के दिन अत्यधिक क्रोध का शिकार ना बनें.

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता हो जाएगी. आपका व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना उलझें.

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा. आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार ठीक रहेगा. आप पराक्रमी बने रहेंगे. आपके प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी. क्या न करें-आज के दिन भाग्य पर भरोसा ना करें.

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ