शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं. आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं. आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं. आपके लिए इस साल दिसंबर का महीना बेहद खास होगा.
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आय में आशातीत सफलता मिलेगी. आपके प्रेम की स्थिति शुभ बनी रहेगी. आपका स्वास्थ्य एवं व्यवसाय ठीक रहेगा. क्या न करें- आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न बरतें.
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपके लिए व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने की संभावना है. आपको अपने प्रेम का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें.
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपको यात्रा से लाभ होगा. आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का जोखिम ना लें.
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपके जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी. आपको व्यवसायिक लाभ होगा. आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. क्या न करें- आज के दिन संतान की सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें.
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन अविवाहितों का विवाह तय होने की संभावना है. रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें- आज गृह कलह की शुरुआत ना करें.
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेगे. शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा.पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी. क्या न करें-आज प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks