राशिफल 23 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 23 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला : 
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल : आज के दिन पैदा हुए लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. वह हर काम सोच समझकर करते हैं, उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है. ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा.

मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें.

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. प्रेम एवं स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. आपके व्यापार में निरंतर लाभ होता रहेगा. क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का निवेश ना करें.

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा. प्रेम में कलह हो सकता है. संतान की सेहत पर ध्यान दें. आपका व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें.

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी. आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें- आज अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें.

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. आपका व्यापार अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज के दिन किसी मानसिक दबाव में ना आए.

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके धन का आवक बढ़ेगा. कुटुम्बों में वृद्धि होगी. आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी. आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा. क्या न करें-आज किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें.

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ