राशिफल 23 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 23 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला : 
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल : आज के दिन पैदा हुए लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. वह हर काम सोच समझकर करते हैं, उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है. ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा.

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपको व्यापारिक लाभ मिलेगा. आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे. समाज में सराहे जाएंगे. आपको अपने प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज किसी से भी कठोर भाषा का प्रयोग ना करें.

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपके लिए चिन्ताकारी सृष्टी का सृजन हो रहा है. किसी भी चीज को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. क्या न करें- आज कोई जोखिम ना लें.

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके धन का आवक बढ़ेगा. आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा. शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. आपको प्रेम का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें.

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन व्यापार में आप तरक्की करते रहेंगे. कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है. आपको प्रेम एवं व्यापार का भरपूर साथ मिलेगा. क्या न करें- आज शासन सत्ता पक्ष से ना उलझें.

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. यात्रा से लाभ मिल सकता है. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेेगा. क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें.

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज का दिन आपके लिए जोखिम भरा रहेगा. आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. प्रेम एवं व्यापार लगभग ठीक रहेगा. संतान की सेहत पर ध्यान दें. क्या न करें- आज के दिन गृह कलह ना करें.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ