राशिफल 27 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 27 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला : 
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

मेष राशिफल(Aries): आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किन्तु आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशिफल(Taurus): आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशिफल(Gemini): पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यंत शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क राशिफल(Cancer):
 राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का कुंभ में होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सायंकाल से लेकर देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह राशिफल(Leo): राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन, हास्य-परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या राशिफल(Virgo): आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ