राशिफल 27 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 27 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला : 
हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

तुला राशिफल(Libra): आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहने की जरूरत है। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त रूप से मिलेगा। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशिफल(Scorpio): आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर-सपाटे और मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशिफल(Sagittarius): आज गृह उपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें और धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य, कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर राशिफल(Capricorn): आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ राशिफल(Aquarius): राशि स्वामी शनि की मध्यम स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात शरीर कष्ट होने से भागदौड़ और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा और पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन राशिफल(Pisces): वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनेस में प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होंगे।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ