शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेखन शैली पर फोकस करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कभी कभी आपका मन विचलित हो जाता है इसलिए अपने मन को संयमित रखें। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। मानसिक तनाव की वजह से थकान महसूस होती रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : आज के दिन बनते हुए कार्यों में अवरोध आएंगे, वहीं दूसरी ओर ऐसी स्थिति में क्रोध आने कि आशंका है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है, लेकिन पैसों के लेन-देन के मामले में सतर्क रहें। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आज सारे फैसले स्वयं ही लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। साझेदारी के काम में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपने व्यवहार और दिनचर्या के लिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : आज की ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। अगर भूमि संबंधी परेशानी है तो हल होने की पूरी संभावना है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। बाहरी व्यक्तियों व दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय गलती हो सकती है इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : अपने आप को पूरी तरह सकारात्मक रखें और अपने टारगेट पर फोकस करें। घर से बाहर अधिक समय बीत सकता है। बड़ी देनदारियां चुकाने में दिक्कत आ सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। घर के लोगों का व्यवहार उपेक्षित सा लगेगा, जिसकी वजह से आप भ्रम की स्थिति में फंस जाएंगे। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर काबू रखें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks