बड़ी खबर: BJP के हुए 'द ग्रेट खली'- दिल्ली में ज्वाइन की पार्टी, क्या हिमाचल से मिलेगा मौका ?

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बड़ी खबर: BJP के हुए 'द ग्रेट खली'- दिल्ली में ज्वाइन की पार्टी, क्या हिमाचल से मिलेगा मौका ?


नई दिल्ली।
हिमाचल प्रदेश के शिलाई उपमंडल के नैनीधार गांव में जन्मे पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली ने अब राजनीति में कदम रख दिया है। हिमाचल में जन्मे दलीप सिंह राणा उर्फ़ द ग्रेट खली ने रेसलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाकर अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर दिया है। 

ताजा अपडेट के अनुसार खली भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 

क्या हिमाचल से मिलेगा टिकट ? 

वहीं, खली की राजनीति में एंट्री होने के बाद राजनीतिक पंडितों के बीच भी खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि बीजेपी अभी जहां पंजाब और उत्तरखंड समेत अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के दौरान खली बीजेपी को चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने में मददगार साबित होंगे। 

वहीं, साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में उन्हें पार्टी की तरफ से टिकट भी दिया जा सकता है। हालांकि, अभी इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। 

मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला 

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद खली ने पीएम मोदी की तारीफ की। द ग्रेट खली ने कहा कि बीजेपी ज्वाइन करके उनको अच्छा लग रहा है। वह बोले कि शायद ही कोई ऐसा देश बचा होगा जहां मैंने रेसलिंग नहीं की हो। पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता, लेकिन मैं भारत आया क्योंकि देश के प्रति मेरे अंदर प्यार है। 

मैंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर, साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं।

पंजाब में चलाते हैं अपनी रेसलिंग एकेडमी

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चलाते हैं। जहां वह युवाओं को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ