शिमलाः हिमाचल प्रदेश में अपनी ही भाभी की हत्या मामले में फरार आरोपित देवर का शव जंगल में पेड़ से लटके हुए बरामद किया गया है। मामला प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित रोहड़ू उपमंडल के तहत आते गांव मलखून का है।
पेड़ पर लटकी थी देह:
आरोपित की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार यानी आज सुबह कुछ लोग जब जंगल के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने पेड़ पर एक युवक का शव लटके हुए देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस जांच में यह सामने आया कि यह शव फरार चल रहे आरोपित देवर का है, जिसके द्वारा आत्हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
कल की थी भाभी की हत्या:
बता दें कि बीते कल आरोपित अभिषेक ने अपनी 25 वर्षीय भाभी प्रिया पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था। उधर, इस घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।
पुलिस आरोपित की तलाश कर ही रही थी कि इस दौरान आज सुबह उन्हें जंगल में शव बरामद होने की सूचना मिली। वहीं, अब पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks