शिमलाः हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार को राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में सरकार द्वारा कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
सरकार की ओर से कई महत्तवपूर्ण निर्णय भी लिए गए। छोटी कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए गये हैं, साथ ही नए पे कमीशन को लागू करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा भी मंत्रिमंडल की ओर से कई अहम मसलों पर चर्चा कर फैसला लिया गया है।
यह लिए गए निर्णय
- 17 फरवरी 2022 से पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के ऑफलाइन क्लास के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है।
- प्रदेश में किसी तरह के समारोह व लंगर आयोजन को लेकर सरकार की ओर से अनुमति दी गई है।
- जिम और सिनेमाहाल खोलने की स्वीकृति दी गई है।
- प्रदेश के पेंशनधारकों को नया पे कमीशन देने पर मंजूरी मिल गई है।
- वर्ष 2003 से अब तक मृतक कर्मियों के परिजनों और अपंग कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन के आधार पर फेमिली पेंशन मिलेगी।
- इसके अलावा सरकार ने 23 फरवरी को हिमाचल विधानसभा में शुरु हो रहे बजट सत्र पर राज्यपाल के अभिभाषण को भी मंजूरी दे दी है।
- इसके अलावा सरकार ने अनुबंध आधार पर सब फायर ऑफिसर के आठ पदों को भरने की मंजूरी भी दी है। ऐसे में प्रदेश में कुछ सब फायर ऑफिस भी खोले जाएंगे।
- अटल रोहतांग सुरंग के दक्षिण छोर पर भी सब फायर स्टेशन खोलने को अनुमति दी है।
- मंत्रिमंडल ने किन्नौर के सांगला में जलशक्ति विभाग का उपमंडल खोलने को स्वीकृति दी, जबकि एक सेक्शन कड़छम में खोला जाएगा। इनके लिए चार पद भरने को भी स्वीकृति दी है।
- इसके साथ ही सरकार की ओर से 50 एंबुलेंस खरीदने की मंजूरी भी दे दी गई है।
- इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकीनाथ में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने पर मुहर लगा दी है।
- सरकार ने ऊना जिले में एथेनाल बनाने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के साथ एमओयू के लिए मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कई पदों को भरने पर भी फैसला लिया है।
- सरकार ने बिलासपुर के घंडालवी में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है।
- मंत्रिमंडल ने लाहौल-स्पीति जिले की केलांग तहसील के कारगा गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने को भी अनुमति दी।
- जिला मंडी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोलधार, बाग चुवासी, जाच और कांदी टिक्कर को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने का फैसला लिया गया, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय हराबोई, काहनू, रीचानी, पालाहोटा, चंबी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है।
- कुल्लू जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय न्योली, मेहा और शालीन को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने तथा राजकीय उच्च विद्यालय डोगरी, सारी, जिन्दुआर और हलान एक को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की अनुमति दी गई है। साथ ही विभिन्न श्रेणियों के 82 पद सृजित करने की स्वीकृति भी दी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks