शिमला। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ राजीव सैजल की अध्यक्षता में आज बुधवार को सचिवालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए कोविड प्रोत्साहन राशि (प्रत्येक कार्यकर्ता को 1500 रुपए) जारी करने का फैसला लिया गया है।
सरकार के सामने जाएगा ईपीएफ के दायरे में लाने का मामला
इस फैसले से सूबे में कार्यरत कुल 7500 वर्करों को फायदा होगा। इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से आशा सेवा प्रदात्ताओं की नियुक्ति को भी सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। कार्यकर्ताओं को यात्रा भत्ता देने और ईपीएफ के दायरे में लाने का मामला भी प्रदेश सरकार केंद्र के समक्ष रखेगी।
मांगों पर सदैव ही सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा
बैठक में डॉ राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आशा कार्यकर्ताओं को कोविड -19 प्रोत्साहन राशि की अधिसूचना जारी कर दी है। आशा वर्करों को ईपीएफ के दायरे में लाने का मामला केंद्र सरकार से उठाया जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत इन्हें कवर किया गया है।
पिछले वर्ष विशेष मामले के रूप में उनके वर्दी भत्ते को 600 रुपए से बढ़ा 1100 रुपए कर दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी ने भी राज्य में आशा कार्यकर्ताओं की सेवाओं की सराहना की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सदैव ही सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks