चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज दोपहर के वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। बतौर रिपोर्ट्स, बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर यह भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही।
कांगड़ा के भी कुछ क्षेत्रों में रहा असर
भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप के हल्के झटके कांगड़ा के कुछ भागों में भी महसूस किए गए। अभी तक इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह से जान माल का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इससे सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए।
बता दें कि बीते छह दिन में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हों। इससे पहले 27 जनवरी को भी चंबा में 3.4 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से चंबा में भूकंप की पुष्टि की गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks