हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन सालों से फर्जी तरीके से रह रहे एक 27 वर्षीय विदेशी युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित अपनी पत्नी व 5 वर्षीय बच्ची सहित यहां गैरकानूनी ढंग से रह रहा था। मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले के तहत आते वार्ड नंबर तीन का है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल में सुबह सेवेरे भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4 रही तीव्रता
बांग्लादेश निवासी है युवक
मृतक की पहचान 27 वर्षीय शोबनन निवासी खोना मुंशी, जिला पाड़ा, बांग्लादेश के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक खोना मुंशी पिछले तीन सालों से अपनी पत्नी व बच्ची सहित यहां किराए के मकान में रह रहा था। इस दौरान बीते सोमवार को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते युवक ने फंदा लगा लिया।
पुलिस कर रही जांच
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दंपत्ति की गई जान; 7 वर्षीय बच्चे समेत तीन जख्मी
जांच में आधारकार्ड पाया गया फर्जी
उधर, पुलिस जांच के दौरान युवक व उसकी पत्नी का आधारकार्ड फर्जी पाया गया। हालांकि, किराए के कमरे की तलाशी के दौरान बरामद हुए दस्तावेजों से पुलिस ने मृतक की पहचान की। पुलिस द्वारा सभी दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है साथ ही मृतक की पत्नी व बच्ची को भी पुलिस थाना ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की संगीनता से जांच जारी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks