मंडीः हिमाचल प्रदेश में अचनाक एक घर में आग लगने के कारण 6 बच्चों सहित कुल 10 लोगों के झुलसने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के मंडी जिले के रामनगर वार्ड का है। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा गैस सिलेंडर के लिक होने की वजह से पेश आया है।
अचनाक लगी आग
मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर वार्ड में स्थित गोदाम के पास कुछ प्रवासी मजदूर किराए के मकान में रहते हैं और यहीं शहर में रेहड़ियां लगाकर आपना पालन पोषण करते हैं। इस बीच आज भी वे अपने काम पर जाने कि ही तौयारियों में लगे थे कि अचनाक से उनके मकान में आग लग गई।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः ट्रेन की चपेट में आने से गई 18 वर्षीय लड़की की जान, पुलिस कर रही जांच
तीन बच्चों की हालत गंभीर
आग की चपेट में आने से दो परिवारों के कुल 10 लोग झुलस गए। इनमें दस साल से कम उम्र के 6 बच्चे, 2 पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः बजट सत्र से पहले पांच IPS व एक HPS अधिकारी का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार
पुलिस कर रही जांच
वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने राहत एव बचाव कार्य शुरु कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks