हिमाचलः ट्रेन की चपेट में आने से गई 18 वर्षीय लड़की की जान, पुलिस कर रही जांच

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः ट्रेन की चपेट में आने से गई 18 वर्षीय लड़की की जान, पुलिस कर रही जांच


कांगड़ाः
हिमाचल प्रदेश में रेल की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पुलिस थाना डमटाल के तहत आते मोहटली रैंप के पास का है।

 18 वर्षीय की गई जान

मृतका की पहचान 18 वर्षीय महक पुत्री खेमराज निवासी घणडरा तहसील इंदौरा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि युवती कॉलेज में पढ़ती थी। इस दौरान बीते कल महक मोहटली रैंप से करीब 200 मीटर की दूरी पर जम्मू- दिल्ली ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई। इस वजह से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः राशिफल 15 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

दोपहर को मिली सूचना

इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों ने दोपहर करीब 1.30 बजे रेलवे पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस की टीम ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

यह भी पढ़ेंः राशिफल 15 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

पुलिस कर रही जांच

इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल बिक्रमजीत ने की है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उक्त युवती ट्रेन ट्रैक पर कर क्या रही थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ