शिमलाः हिमाचल प्रदेश में दो दिन से लापता एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुआ है। मामला प्रदेश की राजधानी शिमला के चहत पड़ते रोहड़ू के जुब्बल क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की गई जान दो घायल
दो दिन से था लापता
शव की शिनाख्त 24 वर्षीय हिमांशु चौहान निवासी गांव रोहटान के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक बीते मंगलवार से कहीं लापता हो गया था। इस बीच युवक के परिजनों ने उसे काफी ढूंढने का भी प्रयास किया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
पेड़ से लटकी मिली देह
इस दौरान अगले दिन जंगल के पास से गुजर रहे किसी शख्स ने युवक का शव पेड़ से लटके हुए देखा। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः दुकान के अंदर फंदे से झूला दिल्ली निवासी 45 वर्षीय शख्स, पुलिस कर रही जांच
आत्हमत्या की आशंका
इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, प्राथमिक जांच के मुताबिक युवक ने सुसाइड किया है। माना जा रहा है कि युवक ने कायल के पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाया और फिर उससे झूल गया। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो पाएगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks