हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से दुखद खबर है। यहां नवनिर्मित भलेठ पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी, जिसके कारण मौत हुई। वह किनारे पर गिरा, उंचाई 50 मीटर की थी। शाम 6 बजे के करीब का वाकया बताया जा रहा।
अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद हुई मौत
युवक द्वारा ऐसा किए जाने का पता चलते ही लोग पहुंचे और पुलिस को भी बुलाया। पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को गंभीर हाल में सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। जहां पहुंचने के 10 मिनट बाद जान चली गई।
जान गंवाने वाले की पहचान दिनेश कुमार (26) निवासी पनियाला जिला हमीरपुर के रूप में हुई। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को युवक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks