सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां परवाणु से शिमला तक चल रहे फोरलेन कार्य में हादसों का दौर जारी है। यहां काम के दौरान कई बार चट्टानें गिर चुकी हैं। इसी कड़ी में यहां एक और हादसा पेश आया, जिसमें 30 वर्षीय मजदूर की जान चली गई।
कल ही गांव से काम करने पहुंचा था
यह हादसा सलोगड़ा के समीप दांवसी में पेश आया। जान गंवाने वाला मजदूर सोमवार को ही उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला में अपने गांव से काम पर आया था। मृतक मजदूर के साथी ने बताया कि सोहन पूरी तन्मयता से अपने कार्य में लगा था।
इसी बीच अचानक चट्टान गिरने से वो मलबे में दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक सोहन चौहान के साथी कामगार व सुपरवाइजर महेश जसवाल ने बताया कि बताया कि हादसे के बाद शख्स को चट्टान के नीचे से निकाला और अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने सोहनलाल को मृत घोषित कर दिया।
वहीं एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच फोरलेन निर्माण कार्य मे लगी कंपनी के अधिकारियों से बात कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks