मंडीः हिमाचल प्रदेश में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर उपमंडल के तहत आते अंबेडकर नगर का है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
खाना खाकर सोने गया था
मृतक शख्स की पहचान 37 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र मनी राम के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात मृतक खाना खाने के बाद अपने 12 साल के बेटे संग कमरे में सोने के लिए चला गया था। इस दौरान उसकी पत्नी भी अपने 10 वर्षीय छोटे बच्चे सहित अगल कमरे में सो गई।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः शादी से लौटते वक्त फिसला पैर, ढांक में गिरकर गई जलशक्ति विभाग से रिटायर बेलदार की जान
बेटे ने पिता को देखा झूलते
वहीं, अगली सुबह जब बेटा सो कर उठा तो उसने अपने पिता को रस्सी से लटके हुए पाया। इस पर उसकी चीख पुकार निकल गई। बेटे की आवाज सुनकर मृतक की पत्नी व मां भी मौके पर पहुंची। कमरे का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खीस्क गई।
स्थानीय लोगों ने दी सूचना
उधर, घरवालों की चीखने की आवाजें सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः 12 दिनों से लापता महिला की देह जंगल से हुई बरामद, भाई ने कपड़ों से की पहचान
इसके साथ ही मामले के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks