हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में एक 37 वर्षीय अध्यापिका द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित भोरजं उपमंडल के तहत आती भौंखर पंचायत के गांव बाड़ी चौक का है।
अविवाहित थी अध्यापिका
बताया जा रहा है कि अध्यापिका अविवाहित थी और पिछले कुछ समय से परेशान चल रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका अवाहदेवी के समीप स्थित जौं स्कूल में बतौर जेबीटी अध्यापक अपनी सेवाएं दे रही थी और कुछ समय पहले ही रेगुलर हुई थी।
पुलिस कर रही जांच
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मामले की पुष्टि एसएचओ भोरंज सूरम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि अध्यापिका मानसिक रुप से परेशान थी। ऐसे में पुलिस द्वारा हर पहलू की जांच की जा रही है साथ ही सबके बयान कमलबद्ध किए जा रहे हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks