मंडीः हिमाचल प्रदेश में बच्चियों के साथ घटित हो रहे अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला देवभूमि को शर्मसार करने वाले मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत भौर से रिपोर्ट हुआ है। जहां एक महिला ने 27 वर्षीय युवक पर अपनी 4 चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ेंः राशिफल 17 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें
महिला ने दी शिकायत
इस संबंध में महिला ने पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले लंबे समय से यहां रहती है और यहां स्थित स्थानीय ईंट के भट्टे में मेहनत मजदूरी का काम करती है।
यूपी निवासी है आरोपित
इस बीच बीते बुधवार को उसका पति बाजार से सब्जी लाने गया था और वह खुद ईंट के भट्टे में काम करने गई हुई थी। इस दौरान ईंट भट्टे में काम करने वाले उत्तरप्रदेश निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने उसकी बेटी को पैसे का लालच देकर रिहायशी ढारा में ले गया और फिर उनकी बेटी संग गंदा काम किया।
पुलिस कर रही जांच
उधर, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 AB व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः राशिफल 17 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें
मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने कहा की दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगामी कार्रवाई के लिए जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks