मंडीः हिमाचल प्रदेश में एक 55 वर्षीय महिला की आग में झुलसने के कारण मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत डैहर का है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल: नशा तस्करी के हिस्ट्रीशीटर पति- पत्नी के घर रेड, लाखों का चिट्टा और 4 लाख कैश बरामद
खाना बना रही थी महिला
मृतका की पहचान 55 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी लेखराम निवासी गांव डैहर के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शकुंतला देवी रसोई घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक आग की चपेट में आने से वे बुरी तरह झुलस गई। खुद को आग के घेरे में पाकर महिला ने खूब शोर मचाया।
पड़ोसियों ने बुझाई आग
वहीं, महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास रहने वाले पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आग को बुझाया साथ ही महिला को प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल डैहर पहुंचाया। परंतु महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ेंः राशिफल 11 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें
90 फीसदी जल चुका था शरीर
जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से महिला का शरीर 90 फीसदी तक जल चुका था। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks