मंडीः हिमाचल प्रदेश में शादी समारोह से लौटते वक्त एक 63 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित करसोग उपमंडल के तहत आते जस्सल का है। बताया जा रहा है कि मृतक 2018 में जलशक्ति विभाग से बेलदार के पद से रिटायर हुआ था।
पांव फिसलने से खाई में गिरे
मृतक शख्स की पहचान 63 वर्षीय तोताराम निवासी चटकर, जस्सल के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक तोताराम गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच जब वे वापस घर लौट रहे थे तो रास्ते में अचानक उनका पांव फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरे।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः 12 दिनों से लापता महिला की देह जंगल से हुई बरामद, भाई ने कपड़ों से की पहचान
खाई में गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। इस दौरान काफी समय बीतने पर भी जब वे घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरु कर दी। इस बीच उन्होंने तोताराम को खाई में गिरा हुआ पाया।
पुलिस कर रही जांच
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजली ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ेंः CISF में निकली 249 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन, जानें क्या है क्रायटेरिया
उधर, प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में हल्का पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद पीड़ित परिवार को राहत राशि जारी की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks