हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में एक 65 वर्षीय शख्स की रजाई में रात को सोते वक्त अचानक हीटर के कारण आग लग गई। इस वजह से वे बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित ग्राम पंचायत ऊखली के गौटा गांव का है।
70 प्रतिशत जल चुका था
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात की है। जब 65 वर्षीय शख्स अपने कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान अचानक उसकी रजाई में हीटर के कारण आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गया। आग की चपेट में आने से उसका 70 प्रतिशत शरीर जल गया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः फंदे से झूला 37 वर्षीय शख्स, अगली सुबह 12 वर्षीय बेटे ने लटके देखा तो निकली चीखें
उधर, आग की लपटों में घिरे व्यक्ति की चीख पुकार सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पहले तो आग पर काबू पाया इसके उपरांत उक्त शख्स को प्राथमिक उपचार हेतु आनन-फानन में भोटा अस्पताल लेकर पहुंचे।
उपचार के दौरान गई जान
जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया। परंतु वहां से भी हालत नाजुक होने के चलते उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः शादी से लौटते वक्त फिसला पैर, ढांक में गिरकर गई जलशक्ति विभाग से रिटायर बेलदार की जान
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks