देवभूमि शर्मसारः नाली में पड़ा मिला 7 माह का भ्रूण, कलयुगी मां को खोजने में जुटी पुलिस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

देवभूमि शर्मसारः नाली में पड़ा मिला 7 माह का भ्रूण, कलयुगी मां को खोजने में जुटी पुलिस

सोलनः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय से छोटे नवजात बच्चों के साथ घटित हो रही आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। प्रदेश में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। जहां एक कलयुगी मां द्वारा अपने सात माह के भ्रूण को नाले किनारे फेंकने की खबर सामने आई है। 

हाल ही में कुछ समय पहले एक बच्ची को उसके परिजनों द्वारा कड़ाके की ठंड में शिव मंदिर के प्रांगण में छोड़ा गया था। इस वजह से मासूम बच्ची की जान चली गई थी।

7 माह का पाया गया भ्रूण:

मामला प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र सोलन के वार्ड नंबर 7 में स्थित एमसी पार्क के पास का है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब स्थानीय लोग पार्क के करीब नाली के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने वहां एक भ्रूण को पड़े हुए देखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जांच के लिए भेज दिया। जहां जांच के दौरान यह सामने आया की बरामद भ्रूण सात माह का है।  

पुलिस कर रही जांच

उधर, पुलिस इस मामले के संबंध में आसपास के लोगों से बातचीत करने सहित इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी हुई है। ताकि आरोपितों से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा सकें। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने की है। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः कार बाइक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर, भगवान ने बचा ली युवकों की जान

गौरतलब है कि बीबीएन इलाके में घटित होने वाली ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि अभी तक भी इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ