हिमाचलः टयूशन से घर लौट रही थी नौवीं कक्षा की छात्रा, युवकों ने अपहरण कर की नीच हरकत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः टयूशन से घर लौट रही थी नौवीं कक्षा की छात्रा, युवकों ने अपहरण कर की नीच हरकत

 

सोलनः हिमाचल प्रदेश में टयूशन से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ अपहरण कर छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला प्रदेश के सोलन जिले स्थित बद्दी महिला पुलिस थाना का है। 

यह भी पढ़ेंः राशिफल 16 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

टयूशन पढ़ने गई थी बच्ची

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते सोमवार की है। जहां बद्दी क्षेत्र में रहने वाली एक नौवीं कक्षा की छात्रा अपने घर के पास ही पड़ोस मे टयूशन के लिए गई हुई थी। परंतु काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। इस पर जब परिजनों ने बच्ची की अध्यापिका व सहेलियों से पूछताछ की तो उन्हें पता चला की वह सवा छः बजे के करीब वहां से घर के लिए निकल गई थी। 

देर रात पहुंची घर

इसके बाद परिजनों ने बच्ची को तलाशना शुरु किया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान देर रात करीब 9.20 पर बच्ची घबराई हुई घर पहुंची। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि जब वह घर लौट रही थी तो रास्ते में सफेद रंग की गाड़ी आई, जिसमें तीन युवक सवार थे। 

छेड़छाड़ कर की मारपीट

उन्होंने उसे बाजू से पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और उसका मुंह बंद कर उसे शीतरपुर में किसी सुनसान जगह पर ले गए। जहां कार सवार दो युवकों ने पहले तो बच्ची के सारे कपड़े उतारे इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। बच्ची ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट तक कर डाली। 

जान से मारने की दी धमकी

आरोपित यहीं बाज नहीं आए उन्होंने बच्ची को यह धमकी तक दे डाली कि अगर उसने इस संबंध में किसी को भी कुछ भी बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। इस बीच काफी देर बाद आरोपितों ने बच्ची को पार्क में छोड़ दिया। इस सबंध में बच्ची के परिजनों ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। 

यह भी पढ़ेंः राशिफल 16 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

पुलिस कर रही जांच

मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ आईपीसी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस नामजद तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ