हिमाचल: बारात से लौट रही कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों में से 2 की गई जान, 3 गंभीर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बारात से लौट रही कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों में से 2 की गई जान, 3 गंभीर


मंडी।
हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के मंडी जिले से ताजा हादसे लिया खबर सामने आई है। जहां एक कार खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे। इनमें से 2 की मौत हो गई, तीन गंभीर बताई जा रहे।

बारात से घर लौट रहे थे

हादसा जिले के सुंदरनगर उपमंडल की नालग ग्राम पंचायत के धार जंगल में हुआ। हादसे के वक्त कार में सवार लोग बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इस बीच कार 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई। बताया गया कि धार जंगल पार करते ही अचानक अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा पेश आया। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: SDO की बेटी ने जॉब के साथ-साथ की पढ़ाई, बिना कोचिंग के पाई शानदार सफलता

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

वहीं, हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग वहां पहुंचे और 2 घायलों रोपड़ी निवासी सदीप और गौरन निवासी सैनिक शिवम को उपचार के लिए डैहर अस्पताल लाया गया, जबकि रोपड़ी निवासी अजय कुमार, गौरन निवासी शेरू तथा त्रिहवी निवासी पवन कुमार को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल में खुलेंगे पहली से 8वीं तक के स्कूल: शिक्षा मंत्री ने बताया कि कब आएगा फैसला

सभी घायल सुंदरनगर रेफर

बतौर रिपोर्ट्स, सिविल अस्पताल सुंदरनगर के चिकित्सकों ने अजय कुमार और पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, डैहर अस्पताल भेजे गए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुंदरनगर रेफर कर दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ