हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच ताजा अपडेट हमीरपुर जिले से है, जहां मंडी - ऊना सुपर हाईवे पर पट्टा बाजार के पास एक बस और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया गया कि यह टक्कर काफी जोरदार थी, जिसकी वजह से एक तो टेंपो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, टेंपो चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं , जिसे उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ेंः CM जयराम के घर में BJP परेशान: बढ़ी टिकटार्थियों की फौज- बगावत हुई तो नुकसान तय!
सब्जी लेकर आ रहा था टेंपो
वहीं, हादसे के वक्त बस में यात्री सवार थे, जो की सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बतौर रिपोर्ट्स, हादसा आज सुबह के वक्त हुआ, जब हमीरपुर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आ रहा टेंपो पट्टा बाजार के नजदीक जाहू से ऊना की तरफ जा रही प्राइवेट बस से जा टकराया ।
टेंपो चालक को किया टांडा रेफर
हादसे के बाद टेंपो चालक को बड़ी मुश्किल से लोगों ने बाहर निकाला और प्राइवेट टैक्सी के जरिए हमीरपुर अस्पताल ले गए। जहां से उसे टांडा रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जहां यह हादसा हुआ वहां सड़क थोड़ी तंग है। वहीं, वाहनों की टक्कर के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लम्बी कतारें लग गई हैं।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल: SMC पॉलिसी में बदलाव का काम शुरू, 2555 शिक्षकों को विभाग के अधीन ला रहे!
इस दौरान सिर्फ टू - व्हीलर व कार इत्यादि ही निकल रहे थे। इसके बाद हादसे की सूचना पाकर भोरंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks