केलांगः हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के कारण पेश आ रहे हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति का है। जहां सड़क निकासी के काम में लगे जीआरईएफ डोजर ऑपरेटर की पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि साथ काम कर रहा सहायक व्यक्ति घायल हुआ है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल में विदेशी ने लगाया फंदा: पत्नी और 5 साल की बेटी को छोड़ गया- फर्जी ढंग से रह रहा था
मलबे की चपेट में आए दोनों
मृतक की पहचान 47 वर्षीय देवी चंद निवासी ग्राम लोहानी, तिन्दी तहसील उदयपुर जिला लाहुल स्पीति तथा घायल की पहचान सहायक अर्जुन कुमार निवासी ग्राम भाधा तिन्दी के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक जीआरआएफ डोजर ऑपरेटर देवी चंद व सहायक अर्जुन कुमार क्षेत्र में जंगल कैंप के पास सड़क पर चट्टान व मलबा हटाने के काम में लगे हुए थे। इस दौरान अचनाक मलबे की चपेट में आने से वे गंभीर रुप से घायल हो गए।
ऑपरेटर की गई जान, सहायक गंभीर
जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी तिन्दी पहुंचााया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परंतु इस दौरान अस्पताल में ही देवी चंद की मौत हो गई, जबकि घायल सहायक को उपचार हेतु सीएचसी उदयपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल में सुबह सेवेरे भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4 रही तीव्रता
पुलिस कर रही जांच
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर अस्पताल भिजवा दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks